दूरियाँ कुछ कह रही हैं ?
एजेंसी : ग्रामीण संवाददाता बिड़ोदी
विधानसभा चुनाव की तारीख़ जैसे जैसे नजदीक आ रही है ग्रामीण कांग्रेस खेमों में नज़र आ रही है। दूरियाँ हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। अभी कल ही दीपावली की राम राम सा के लिए पहुँचे स्थानीय कांग्रेस जनो की तस्वीर तो यहीं बयाँ कर रही है। राजनीति में नम्बर का खेल होता है। जिसके पास नंबर की संख्या ज्यादा उसी का वर्चस्व। दोनों गुट एक दूसरे के धुर विरोधी हैं और इसीलिए एक जाजम पर नहीं बैठ पा रहे हैं। पुरे पाँच साल एक दूसरे को नीचा दिखने व कमतर साबित करने की कोशिशे होती रही। जाहिर सी बात है ऐसे मामलो में जिसका पलड़ा भरी होता है वो ही बाजी मारता है, नतीजतन एक गुट को निराश होना पड़ता है। वैसे अंदर खाने खबर है गुटों में भी गुट हैं और भितरघात का खतरा है। इसलिए सभी एक दूसरे को शक की निगाहों से देख रहे हैं। तस्वीर तो पूरी तरह साफ मतगणना के उपरांत जब बूथों के वोटों की संख्या का पता लगेगा तब ही होगी। विदित रहे मतगणना आगामी 3 दिसम्बर को होगी।
![]() |
| फोटो साभार : व्हाट्सअप |

Comments
Post a Comment